यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी विनित कम्बोज ने कहा कि पार्टी में युवाओंं का रोल ही सबसे महत्वपूर्ण है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस के सभी संगठन और कमेटी को अनुशासन पर ध्यान देने जरूरत है। कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना अनुशासन नहीं तोड़ेगा।
वे रविवार को लोहिया कॉलेज के पास स्थित एक होटल में यूथ कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को मेहनत करने की जरूरत है। पद लेकर घर बैठे रहने वाले को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अब यूथ कांग्रेस घर-घर जाकर भाजपा का पोल खोल अभियान शुरू करेगी। इसमें ये बताया जाएगा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में किन-किन वादों को नहीं निभाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष प्रमेंद्र सिहाग ने कहा कि जिले में हर बूथ वाइज 10 युवाओ की टीम जोड़ने का काम चल रहा है, जिले में करीब 15 हजार नए यूथ को बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
पंजाब से आए जसकरण ने सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यक्रमों व भाजपा की पोल खोल अभियान सहित अनेक तरह के टिप्स दिए। इस दौरान देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनिवास सहारण, रामनिवास बिडोदी, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिहाग, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रफीक चौहान, किशोर घांघू, आरिफ पीथिसर, सुभाष मेघवाल, कृष्ण सींवर, प्रवीण सारण, श्योकरण पोटलिया, मनोज सूंडा, महेश ढूकिया, भरत सूंडा, राकेश खीचड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का चूरू पहंुचने पर अभिनंदन किया।
चूरू. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी