पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उर्दू व्याख्याता भर्ती के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उर्दू व्याख्याता भर्ती के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | राजस्थान उर्दू शिक्षक एवं लेक्चरर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शमशाद अली ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के सचिव डॉ केके पाठक को उर्दू व्याख्याताओं की विज्ञप्ति जारी न होने के मसले को संज्ञान में लाकर राज्य भर में खाली उर्दू पदों पर भी शीघ्र भर्ती करने की मांग की है। डॉ. पाठक ने फौरन पीएस को आवश्यक निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल फिर ग्रामीण विकास और पंचायतराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ से मिले। राठौड़ ने तुरंत डॉ. पाठक से बात कर शीघ्र उर्दू व्याख्याताओं की भर्ती निकलवाने के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज़ाकिर खान, जावेद खान, मोहम्मद शोएब,अयूब गोड, मोहम्मद कामिल, रकमा के प्रदेशाध्यक्ष हनीफ खान, अब्दुल अज़ीम, आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...