पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों के सर्वे का रेंडम वेरिफिकेशन करेंगे

स्कूलों के सर्वे का रेंडम वेरिफिकेशन करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जिले में नामांकन वृद्घि, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं को स्कूलों से जोड़ने के लिए 19 जून से 3 जुलाई तक प्रवेशोत्सव कार्यक्रम अायोजित होगा। कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए स्कूलों में होने वाले शाला संगम एवं शिक्षा संगम कार्यक्रम में अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक में 10 प्रतिशत स्कूलों के सर्वे का रैंडम वेरिफिकेशन करवाया जाएगा तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन में सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान पैदा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...