जिले की ग्राम पंचायत कनवारी गुरुवार को न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर में 24 प्रकरणों के निस्तारण के साथ ही रतनगढ़ की पहली वादमुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया। शिविर प्रभारी संजू पारीक की समझाइश के बाद वर्षों से लंबित जटिल प्रकरणों के निस्तारण पर अपनी सहमति की मोहर लगाई। ग्राम सरपंच रछपाल नायक ने कनवारी ग्राम पंचायत वाद मुक्त घोषित होने पर राज्य सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर तहसीलदार गोकुलदान चारण, नायब तहसीलदार मुकुनसिंह, विकास अधिकारी कांता जांगिड़, भू-अभिलेख निरीक्षक, पीईओ सहित मौजिज ग्रामीण उपस्थित थे।
आज होंगे 3 राजस्व शिविर
न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को जिले की खींवणसर (सरदारशहर), लूंछ (रतनगढ) एवं ग्राम पंचायत लाखलाण (राजगढ) में राजस्व शिविर आयोजित होंगे।