रोडवेज कर्मचारियों ने सीएम का पुतला फूंका
चूरू | राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने रोडवेज बचाओ आंदोलन के दूसरे दिन गुरूवार को सीएम का पुतला फूंका। रिटायर्ड कर्मचारी आमीन खां के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में विनोद कुमार स्वामी, हरिराम तंवर, ओमप्रकाश पूनिया, मोहनलाल सैन, युसुफ अली, पन्नालाल प्रजापत, चंदूराम सहित अन्य मौजूद थे।