चूरू | आरटीआई के तहत सूचना मांगना राजलदेसर के एक युवक को भारी पड़ा। आरटीआई कार्यकर्ता रामकिशन पर नगरपालिका में न केवल जानलेवा हमला किया गया अपितु अब उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। आज आरटीआई कार्यकर्ता ने सुरक्षा को लेकर एसपी से गुहार लगाई है। उन्होंने ईओ के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार की है।