पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव घंटेल में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

गांव घंटेल में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | सदर थाना क्षेत्र के गांव घंटेल में गुरूवार को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर घंटेल के सरकारी अस्पताल भवन के निर्माण कार्य में लगा हुअा था।

पुलिस ने बताया कि हीरालाल पुत्र नौरंगराम (35) निवासी बालरासर गांव घंटेल में मजदूरी पर अाया हुआ। गुरूवार को काम करते समय लोहे का सरिया हाइटेंशन लाइन को छू गया, जिससे वह करंट से झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि 11000 केवी के तार लटके हुए थे जिस वजह से यह हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...