पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीबी अस्पताल में ऑपरेशन का अब होगा सीधा प्रसारण

डीबी अस्पताल में ऑपरेशन का अब होगा सीधा प्रसारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिले के सबसे बड़े राजकीय डीबी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में शुक्रवार को लाइव सर्जिकल वर्कशॉप होगी। इसमें बिना चीरे के दूरबीन द्वारा हर्निया, पित की थैली सहित कई तरह के ऑपरेशन का सीधा प्रसारण होगा। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग और फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग की ओर से दूरबीन पद्धति द्वारा होने वाली इस लाइव कार्यशाला में फोर्टिस के एमसीएच गेस्ट्रो सर्जरी डॉ. कपिलेश्वर और चूरू मेडिकल कॉलेज के सर्जन मिलकर ऑपरेशन करेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वीबीसिंह व सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. गजेंद्र सक्सेना, मेडिकल कॉलेज के डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. महेंद्र खीचड़, डॉ. एसएस गौड़, डॉ. बजरंग शर्मा, डॉ. मनीराम, डॉ. मुकुल सहयोगी होंगे।

खबरें और भी हैं...