पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लिपिंग बनाकर दुष्कर्म करने व सोने के जेवरात हड़पने के मामले में एक गिरफ्तार

क्लिपिंग बनाकर दुष्कर्म करने व सोने के जेवरात हड़पने के मामले में एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़ | अप्रैल में दुष्कर्म व गहने हड़पने के दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को चूरू से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। सीआई राणीदान ने इस मुकदमे में समीर पुत्री सफी मोहम्मद काजी निवासी वार्ड आठ चूरू को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के अनुसार रतनगढ़ की 25 वर्षीय एक विवाहिता की वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर देह शोषण करने तथा ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपए व सोने के जेवरात भी हड़पने का आठ लोगों के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से 16 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करवाया था। बता दें कि महिला चूरू स्थित अपने पीहर में स्नानघर नहीं होने की वजह से वह कपड़ा लगाकर स्नान कर रही थी। इतने में ही समीर वहां आया और कपड़ा हटाकर उसकी नहाते हुए कि वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके साथ समीर ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने कमरे में कैमरा लगा रखा था और उसकी भी वीडियो क्लिपिंग बना ली और फिर डर दिखाकर देह शोषण करता रहा। उसके इस कृत्य में रूबी प|ी धोलू काजी, हुसना पुत्री सकीम मोहम्मद काजी, मीर पुत्र सकीम मोहम्मद काजी, सिमरान पुत्र सकीम मोहम्मद काजी, रूबिया प|ी समीर काजी, रूकसाना प|ी मीर काजी, कश्मीरा प|ी सकीम मोहम्मद काजी निवासी चूरू ने उसका साथ दिया तथा प्रतिमाह उससे पांच हजार रुपए वसूल करते रहे। 20 मार्च की देर रात वह रतनगढ़ आया और डरा धमकाकर फिर से दुष्कर्म किया।

खबरें और भी हैं...