पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्रवाई देख नहीं खुले फर्जी क्लिनिक, झोलाछाप डॉक्टर गायब

कार्रवाई देख नहीं खुले फर्जी क्लिनिक, झोलाछाप डॉक्टर गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी डॉक्टराें पर भास्कर की ओर से स्टिंग के जरिए किए गए खुलासे के बाद फर्जी डॉक्टरों में खौफ है। गांवों में घूमने वाले अधिकतर झोलाछाप डॉक्टर गायब हैं, वहीं कई मेडिकल स्टोर भी बंद हैं। गुरुवार को चिकित्सा व औषधि नियंत्रण विभाग की टीम चूरू के निकटवर्ती गांव घंटेल में पंहुची। टीम को ये सूचना थी कि यहां तीन फर्जी झोलाछाप डॉक्टर रोगियों का इलाज करते हैं। टीम ने गांव में कई लोगों से पूछताछ कि, मगर वे नहीं मिले। टीम के साथ पुलिस भी थे। एक घंटे तक इंतजार के बाद भी फर्जी डॉक्टर नहीं मिले। दूसरी ओर चूरू में एक अन्य स्थान पर भी टीम ने अपने कर्मचारियों को भेजकर स्टिंग किया। वहां भी क्लिनिक वाला पहले से सतर्क हो गया, जिसके कारण उसने पर्ची पर कोई दवाई लिखकर नहीं दी। टीम ने एक घंटे के दौरान पूरी रैकी की। तीन-चार को रोगी बनाकर भी भेजा। दो-तीन की कार्रवाई के दौरान टीम को कोई सफलता नहीं मिली। औषधि नियंत्रण अधिकारी गौरीशंकर प्रजापत ने बताया कि हमारी टीम में बीसीएमओ डॉ. इदरीश, औषधि नियंत्रण विभाग के कार्यालय सहायक बहादुरसिंह, डीपीएम संग्रामसिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल थे। फर्जी डॉक्टरों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि वे ऐसी फर्जी गतिविधियां करने वाले हर एक झोलाछाप पर नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...