चूरू | चूरू-जयपुर रोड पर गुरूवार शाम को ओवरब्रिज के पास एक स्कूटी की टक्कर से 35 वर्षीय युवक घायल हो गया, जिसे राजकीय डीबी अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती करवाया। युवक के बयान देने की स्थिति में नहीं होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई। पुलिस ने आसपास पूछताछ भी की, मगर अचेत युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि ओवरब्रिज पर स्कूटी ने पीछे से युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह चार फीट दूर उछलकर गिरा और गिरते ही बेहोश हो गया।