चूरू | एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने गुरूवार को 86 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफिक प्रभारी शिवभगवान ने बताया कि अभियान के तहत दुपहिया वाहन चालकों, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के 24 वाहनों काे जब्त किया गया, जबकि 62 का चालान किया गया।