- Hindi News
- National
- चांदकोठी में फर्जी अस्पताल चलाने वाले रमेश पर केस दर्ज, कलेक्टर ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी
चांदकोठी में फर्जी अस्पताल चलाने वाले रमेश पर केस दर्ज, कलेक्टर ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी
जिले में अवैध रूप से चलने वाले अस्पताल और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ भास्कर के स्टिंग का बुधवार को असर नजर आया। सीएमएचओ ने फर्जी तरीके से चलने वाले अस्पतालों का सर्वे कराने के आदेश जारी किए हैं, वहीं कलेक्टर ने सीएमएचओ से तीन दिन में मामले की रिपोर्ट मांगी है। उधर, चांदकोठी में फर्जी अस्पताल चलाने वाले रमेश यादव के खिलाफ भी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का मामला दर्ज करा दिया गया है।
कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार देर शाम सीएमएचओ को आदेश जारी कर तीन दिन में इन फर्जी डॉक्टरों की पूरी रिपोर्ट मांग ली है। कार्रवाई के लिए भी पाबंद कर दिया। चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को कहीं भी छापेमारी व निरीक्षण की कार्रवाई नहीं होने से इन फर्जी डॉक्टरों के हौसले बुलंद रहे। भास्कर में बुधवार को ‘पहले चौकीदारी की-सब्जी बेची, अब मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे अस्पताल, एड्स-कैंसर के इलाज के साथ ऑपरेशन कर रहे फर्जी डॉक्टर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट हुआ। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर, बीसीएमओ को निर्देश दिए हंै कि वे फर्जी डॉक्टरों की सूची बनाकर भेजे। भास्कर ने सीएमएचओ को वे सबूत भी सौंप दिए, जो स्टिंग के दौरान एकत्रित किए थे। सीएमएचओ ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर विभाग और पुलिस के साथ कार्रवाई की जाएगी।
रोगियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा: कलेक्टर
भास्कर की खबर के बाद कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि रोगियों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। खबर के जरिए पूरा मामला सामने आ गया है। कई जिलों में मैंने इन्हें पकड़ा है, अब चूरू में ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। पूरी चिकित्सा विभाग की टीम को अलर्ट करने के साथ-साथ पाबंद करने के आदेश कर दिए है। भास्कर की तरह जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम से भी स्टिंग कर इन्हें पकड़ा जाएगा। सभी जगह छापे की कार्रवाई अचानक की जाएगी, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
भास्कर संवाददाता | चूरू
जिले में अवैध रूप से चलने वाले अस्पताल और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ भास्कर के स्टिंग का बुधवार को असर नजर आया। सीएमएचओ ने फर्जी तरीके से चलने वाले अस्पतालों का सर्वे कराने के आदेश जारी किए हैं, वहीं कलेक्टर ने सीएमएचओ से तीन दिन में मामले की रिपोर्ट मांगी है। उधर, चांदकोठी में फर्जी अस्पताल चलाने वाले रमेश यादव के खिलाफ भी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का मामला दर्ज करा दिया गया है।
कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार देर शाम सीएमएचओ को आदेश जारी कर तीन दिन में इन फर्जी डॉक्टरों की पूरी रिपोर्ट मांग ली है। कार्रवाई के लिए भी पाबंद कर दिया। चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को कहीं भी छापेमारी व निरीक्षण की कार्रवाई नहीं होने से इन फर्जी डॉक्टरों के हौसले बुलंद रहे। भास्कर में बुधवार को ‘पहले चौकीदारी की-सब्जी बेची, अब मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे अस्पताल, एड्स-कैंसर के इलाज के साथ ऑपरेशन कर रहे फर्जी डॉक्टर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट हुआ। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर, बीसीएमओ को निर्देश दिए हंै कि वे फर्जी डॉक्टरों की सूची बनाकर भेजे। भास्कर ने सीएमएचओ को वे सबूत भी सौंप दिए, जो स्टिंग के दौरान एकत्रित किए थे। सीएमएचओ ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर विभाग और पुलिस के साथ कार्रवाई की जाएगी।
16 मई को प्रकाशित समाचार
भास्कर में मामला उठने पर चौथे दिन दर्ज हुआ केस
सादुलपुर. परचून की दुकान चलाते-चलाते चांदगोठी में पिछले 12 साल से फर्जी अस्पताल खोलकर बैठने वाले फर्जी डॉक्टर सहित तीन जनों के खिलाफ हमीरवास थाने में बीसीएमओ डॉ. हरिकेश बुडानिया ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि बीसीएमएओ ने िरपोर्ट दी कि रमेश यादव द्वारा संचालित यादव हॉस्पिटल में जांच के दौरान भर्ती मिले रोगियों ने बताया कि रमेश यादव ने उन्हें भर्ती किया था। अस्पताल में सुनीता यादव जिसका उपचार पत्र डॉ. सुनीता यादव का नाम था, जो मौके पर उपस्थित थी। मेडिकल स्टोर पर मिले उपचार पत्र पर डॉ. रमेश यादव अंकित मिला। वहां मौजूद हरि मरीज को ड्रिप लगाते मिला। ये तीनों व्यक्तियों के पास चिकित्सकीय कार्य करने का कोई प्रमाण नहीं मिला।