पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत में काम करने गया था, संभाला तब तक हुई मौत

खेत में काम करने गया था, संभाला तब तक हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | रतननगर के गांव मेघसर के एक किसान की बुधवार सुबह खेत में काम करते समय मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव मेघसर के हीरालाल ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता शंकरलाल पुत्र पोकरमल मेघवाल (65) बुधवार सुबह खेत गए थे। थोड़ी देर बाद उनके रिश्तेदार खेत पहुंचे तो वे अचेत हालत में मिले। सूचना मिलने पर उन्हें डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संभवतया जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो गई।

खबरें और भी हैं...