पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मचारी भर्ती; सुजानगढ़ में 88 पदों के लिए 1003 ने और चूरू में 59 पर 1031 ने किए आवेदन

सफाई कर्मचारी भर्ती; सुजानगढ़ में 88 पदों के लिए 1003 ने और चूरू में 59 पर 1031 ने किए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चूरू/सुजानगढ़

सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए बीए, बीएड, एमए और एलएलबी तक पढ़े-लिखे युवक और युवतियां कतार में हैं। सुजानगढ़ नगरपरिषद में 88 पदों के लिए 1003 ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में सामान्य वर्ग के 65, ओबीसी वर्ग के 33, एससी वर्ग के 901 व एसटी वर्ग के चार आवेदन पत्र जमा हुए हैं। 18 से 23 जून के मध्य डीडीआर आॅफिस बीकानेर में संभाग स्तर पर सफाई कर्मचारियों के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। परिषद स्तर पर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा 16 मई से 15 जून तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इधर, चूरू नगरपरिषद में 59 पदों पर हो रही भर्ती में 1031 आवेदन आए। स्वायत शासन विभाग की ओर से निकाली गई सफाईकर्मी भर्ती को लेकर पिछले एक सप्ताह से नगरपरिषद में आवेदकों की भीड़ रही। नगरपरिषद में जमा हुए आवेदन की कैटेगरी, शिक्षा व अनुभव के आधार पर सूची बनेगी।

खबरें और भी हैं...