पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्जमाफी में 7 व 3.5 हैक्टेयर खेत वाले किसानों को भी शामिल करें

कर्जमाफी में 7 व 3.5 हैक्टेयर खेत वाले किसानों को भी शामिल करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन देकर राज्य सरकार की ओर से घोषित कर्जमाफी में जिले के सात हैक्टेयर व 3.5 हैक्टेयर खेत वाले किसानों को भी शामिल करने की मांग की गई। किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य एडवोकेट निर्मल प्रजापत व जिला मंत्री उमरावसिंह के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन दिया गया। किसान सभा के पदाधिकारियों ने एडीएम को बताया कि चूरू शुष्क जिले की श्रेणी में आता है, जहां अधिकतर किसानों के बड़े आकार के खेत हैं, जबकि छोटे खेत वाले किसान काफी कम हैं।

खबरें और भी हैं...