पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुष नर्सेज ने सर्वे एप को लेकर जताया विरोध

आयुष नर्सेज ने सर्वे एप को लेकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुष विभाग के तहत औषधालयों की सूचनाओं को ऑनलाइन फीडिंग के लिए राजधारा सर्वे एप बनाया गया है। इस काम के लिए आयुष नर्सिंगकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय चिकित्सक एसोसिएशन द्वारा उक्त कार्य को नर्सेज के जिम्मे डालने की बात को लेकर आयुष नर्सिंग समुदाय में विरोध है। अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ क प्रदेशाध्यक्ष छीतरमल सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगाह किया है कि राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद अधिनियम 2012 की धारा 13 के उपबंध 2 ग के अनुसार आयुष नर्सेज के जॉब चार्ट का निर्धारण व नवाचारों को लागू करना या नहीं करना काउंसिल के क्षेत्राधिकार में है। अगर विभाग द्वारा आयुर्वेद नर्सिंग परिषद की अनुमति के बगैर ऐसी कोई कार्य योजनाओं को नर्सेज के क्षेत्राधिकार में लाया जाता है, तो नर्सेज महासंघ इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगा।

खबरें और भी हैं...