अतिक्रमियों को चिह्नित कर नोटिस दें
चूरू | कलेक्ट्रेट सभागार में जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद आयुक्त को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले अतिक्रमियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी करें। शहर स्थित बस स्टैंडों पर सुलभ शौचालय एवं पेयजल की सुचारू व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि वे हैलमेट एवं सीट बैल्ट उपयोग नहीं करने वाले एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले के चालान काटे। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, नेशनल हाई-वे, नगरपरिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी थे।