पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चूरू ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का पहला मैच

चूरू ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का पहला मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सहजूसर में विनोद सैनी की स्मृति में मंगलवार रात को रात्रिकालीन प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। निर्णायकों से कहा कि वे प्रतियोगिता में निष्पक्ष निर्णय देकर अपनी निष्पक्षता का परिचय देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिछपाल गोदारा ने की। इस अवसर पर आदूराम न्यौल, शेर खां, नरेंद्र सैनी, अकबर खान, नंदराम गोदारा, मोहनलाल बेनीवाल, सुशील सैनी, नेमीचंद, यासिन खां, श्रीचंद गोदारा, मो. अबरार आदि मौजूद थे। इससे पहले मंडेलिया ने पीच पर फीता काटकर व बॉल खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बाद में पहला मैच धमेरी व चूरू के बीच हुआ। जिसमें चूरू की टीम विजयी रही। कॉमेंट्री नवाब ने की। कमल सैनी ने अतिथियों को आभार व्यक्त किए। संचालन अयूब ने किया। प्रतियोगिता में कमल सैनी, सुशील सैनी, प्रेमप्रकाश, विकास, मिथुन, बीरबल व रणजीत ने सहयोग किया।

खेल-समाचार

चूरू. क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व विधायक मंडेलिया।

सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स स्पर्धा 19 से

चूरू/सादुलपुर. जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 19 व 20 मई को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता राजगढ़ के सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में होगी। पहले ये महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी लाखलाण बड़ी में होनी थी। होगी। जिला खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लांबा व आयोजन सचिव दिनेश पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के अवलोकन के लिए एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय कुमार व गुणपाल पूनिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों प्रशिक्षक प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर विजेता खिलाडि़य़ों को राज्य सरकार द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त को एक लाख, रजत पदक को 50 हजार व कांस्य पदक को 30 हजार पुरस्कार स्वरूप अनुदान राशि दी जाएगी। इन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 18 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन आयोजन समिति के पास करवा लेवें। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरुष भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपना मूल निवास व आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 मई को सुबह सात बजे होगा।

खबरें और भी हैं...