गांव रायपुरिया में शराबबंदी की मांग
चूरू | रायपुरिया के लोगों ने गांव में शराबबंदी की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि शराबियों के कारण गांव का माहौल बिगड़ा हुआ है। उनकी करतूतों के कारण आए दिन झगड़े होते है। 15 मई को गांव में आए आबकारी विभाग के अधिकारी महिलाओं से मिले बिना ही चले गए। ग्रामीणों ने कुछ लोगों की नाम सहित सूची कलेक्टर को सौंपते हुए कहा कि वे गांव में अवैध रूप से शराब बेचते है। ज्ञापन देने वालों में सरोज, अनोप कंवर, संतोष, संजू कंवर, प्रेम कंवर सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।