पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष व उसके भाई से मारपीट, सोने की चेन छीन ले गए

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष व उसके भाई से मारपीट, सोने की चेन छीन ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विष्णु सोनी ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट व सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। विष्णु सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि वे एक निजी अस्पताल से भाई के साथ आ रहे थे कि टीकू शर्मा, हरीश, प्रदीप सहित अन्य नामजद युवकों ने उन्हें रोक कर हमला कर दिया। उनके गले में से सोने की चेन व 15 हजार रुपए छीनकर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इधर, दूसरे पक्ष ने विष्णु सोनी के खिलाफ ने उनसे झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सोनी ने उन पर दबाव बनाने के लिए कोतवाली में झूठा मामला दर्ज करवाया है। ज्ञापन देने वालों में वार्ड 34 के मुरारीलाल, नंदलाल, घनश्याम शर्मा, महेंद्र कुमार सैनी, अभिषेक शर्मा, दिनेश सिसोदिया, आकाश शर्मा आिद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...