चूरू | राजकीय लोहिया कॉलेज के राजनीति विज्ञान के व्याख्याता डॉ. धीरज बाकोलिया का ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में विकास अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर रविवार को व्याख्याताओं व विद्यार्थियों ने उनका अभिनंदन किया। डॉ. जेबी खान ने बताया कि डॉ बाकोलिया व्याख्याता के रूप में चयन के बाद 15 वर्ष की कॉलेज शिक्षा में सेवा के उपरांत इनका ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज में विकास अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। इनका कॉलेज में कार्यकाल सराहनीय रहा है। डॉ. बीएल मेहरा ने बताया कि इन्होंने 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया है तथा इनके 30 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन हुआ है। बुद्धकुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. धीरज 2014 में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए थे।