पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव लाछड़सर में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ

गांव लाछड़सर में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजलदेसर. लाछड़सर में निकाली कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

राजलदेसर | गांव लाछड़सर में रविवार को कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के विनोद शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे ठाकुरजी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गावं के मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल पहुंची। कलश यात्रा में श्रद्धालु भगवान राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कथास्थल पर यजमान दंपति उपसरपंच बनवारीलाल सहित श्रद्धालुओं ने रामकथा का पूजन किया व कथावाचक हंस महाराज का स्वागत किया। कथा के पहले दिन कथावाचक हंस महाराज ने कहा कि रामकथा हमें मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। मनुष्य को हमेशा अपनी मर्यादाओं में रहना चाहिए तथा धर्म का पालन करना चाहिए। इस मौके पर मालाराम भाकर, ओंकारमल बिस्सू, छगनलाल, मोहनलाल, भींवाराम, मालाराम, श्यामलाल आदि सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

प्रतिभा नगर के सोती भवन में भागवत 23 से

चूरू
| प्रतिभा नगर स्थित सोती भवन में 23 से 29 मई तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक शंकरलाल झखनाड़िया ने बताया कि 23 को श्याम मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शोभायात्रा के साथ श्याम प्रेमी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे सोती भवन में पं. मोहन चैतन्य शास्त्री के प्रवचन होंगे।

खबरें और भी हैं...