पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज पूर्व पीएम की पुण्यतिथि मनाएंगे

आज पूर्व पीएम की पुण्यतिथि मनाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | भारत र| व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान ने बताया कि सुबह 11 बजे मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम में गांधी को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी प्रकार देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से भी कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष रामनिवास सहारण ने बताया कि सुबह 11.15 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा व सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कार्यकर्ता देश की एकता व अखंडता के लिए सक्रिय कार्य करने का संकल्प लेंगे।

खबरें और भी हैं...