चूरू | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा चूरू का वार्षिक निर्वाचन अधिवेशन रविवार को शिक्षक भवन में हुआ। सभाध्यक्ष सुभाषचंद्र मील की अध्यक्षता में हुए निर्वाचन हुआ। प्रदेश महामंत्री आरिफ खान व निर्वाचन अधिकारी जिलामंत्री सोमेश शर्मा के सानिध्य में अधिवेशन के प्रथम सत्र में मंत्री धर्मेंद्र बुडानिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष शमशेर खान ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रदेश महामंत्री आरिफ खान ने डिज़ायर आधारित स्थानांतरणों का विरोध किया। दूसरे सत्र में उपशाखा के हुए निर्वाचन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष कमल कुमार रक्षक, मंत्री धर्मेंद्र बुडानिया, संयोजक मुबारिक खान, कोषाध्यक्ष राजूदान चारण, उपाध्यक्ष शहरी असलम खान, सभाध्यक्ष जसवीर गोदारा, संयुक्त मंत्री अयूब खान, उर्दू प्रतिनिधि शफी मोहम्मद, संस्कृत प्रतिनिधि विनोद भाकर, उपसभाध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ाईला, सहसंयोजक पूनमचंद रेगर, कार्यालय मंत्री अहमद खान, संगठन मंत्री गिरधारीलाल पंवार व उपाध्यक्ष ग्रामीण आशुतोष मिश्रा को चुना गया।