पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों के आवासीय शिविर आज से, रोजेदार टीचर्स को रात को कैंप में रहने से मिलेगी छूट

शिक्षकों के आवासीय शिविर आज से, रोजेदार टीचर्स को रात को कैंप में रहने से मिलेगी छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा को पढ़ाने वाले थर्ड ग्रेड शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर 21 मई से शुरू होंगे। शिविर में शिक्षकों की सुबह-शाम बॉयोमैट्रिक्स से उपस्थिति ली जाएगी। शिविर चूरू सहित सभी ब्लॉक पर आयोजित होंगे। चूरू में राजकीय पीके बागला उप्रावि में शिविर लगेगा। एसएसए योजनांतर्गत होने वाले एसआईक्यूई (सीसीई) होने वाले प्रशिक्षण को पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण नाम दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग कैंपों की तैयारियां पूरी कर ली है। छह दिवसीय आवासीय टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प 16 जून तक चार चरणों में किए जाएंगे। ब्लॉकवार होने वाले इन कैंपों में जिले के करीब 2600 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उधर, रमजान के महीने को देखते हुए रोजेदार टीचर्स को आवासीय शिविर में रात्रि विश्राम में छूट का प्रावधान किया गया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद उपायुक्त डॉ. प्रिया बलराम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। चयनित रोजेदार टीचर्स को अकादमिक सत्र के बाद शिविर से मुक्त किया जाएगा। एसएसए एडीपीसी बजरंगलाल सैनी ने बताया कि चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना अनिवार्य है। छह माह से तीन साल के बच्चे की वाली महिला शिक्षक को भी रात्रि विश्राम में छू : शिविर प्रभारी एपीसी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वहीं जिन शिक्षिकाओं के छह माह से तीन साल तक के बच्चे हैं उन्हें भी रात्रि विश्राम में छूट रहेगी। उधर, एक जुलाई, 2017 के बाद नियुक्त शिक्षकों को आवासीय शिविर से मुक्त रखा गया है। सेवानिवृत्त होने वाले भी मुक्त रहेंगे।

प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों का प्रशिक्षण आज से

रतनगढ़. प्राथमिक कक्षाओं तक अध्यापन करवाने वाले शिक्षकों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण सोमवार से प्रारंभ होगा। बीईईओ पुष्पलता मंडार ने बताया कि लॉयल पब्लिक सैकंडरी स्कूल में लगने वाले शिविर के प्रभारी पीइइओ .निदेशक दानाराम ढ़ाका, एबीईओ महेंद्रसिंह खीचड़ व आरपी राकेशकुमार सेन के सानिध्य में होगा तथा दिलीपकुमार मीणा व अशोकसिंह शेखावत पूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

खबरें और भी हैं...