पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में बच्चों को कैलाेरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए अब रोज मिलेगा दूध, दो जुलाई से प्रदेश में शुरू होगी योजना

सरकारी स्कूलों में बच्चों को कैलाेरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए अब रोज मिलेगा दूध, दो जुलाई से प्रदेश में शुरू होगी योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बच्चों को प्रोटीन व कैलोरी बढ़ाने के लिए दूध भी दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अन्नपूर्णा मिल्क योजना के माध्यम से कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को दूध दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश के साथ जिले में भी 2 जुलाई से इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से स्कूलों में दिए जा रहे पोषाहार व अन्य भोजन के बाद भी बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने बच्चों में कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा ना रहे, इसके लिए स्कूलों में 2 जुलाई से अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत दूध देने की योजना की शुरुआत की है। इसके लिए शिक्षामंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इसके लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

150 से 200 एमएल तक दूध मिलेगा : जिले में दो जुलाई से शुरू होने वाली अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत आठवीं तक के एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें जिले में 1 से 5वीं तक के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत जिले में 1 से 5वीं तक के बच्चों को 150 मिलीलीटर व 6 से 8वीं तक के बच्चों को रोजाना स्कूल आने पर 200 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन समिति करेगी भामाशाह तैयार : स्कूलों में बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूलों की विकास प्रबंधन समिति की ओर से क्षेत्रीय भामाशाहों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से उस गांव, कस्बे व शहर के भामाशाह का चयन कर उनसे दूध को लेकर खर्च होने वाली राशि के लिए सहयोग लिया जाएगा। ऐसे में सरकार व भामाशाह के सहयोग से राशि खर्च कर स्कूली बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

अच्छी खबर

अन्नपूर्णा मिल्क योजना के माध्यम से कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा दूध

तीन जिलों के 360 वरिष्ठ शिक्षक और चूरू में 57 प्रधानाचार्य इधर-उधर

चूरू. शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। चूरू उपनिदेशक ने संभाग के चूरू, झुंझुनूं व सीकर जिले के 360 वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण किए है। इन शिक्षकों को 29 मई तक कार्यभार ग्रहण होगा। इधर, निदेशक ने चूरू जिले के 57 प्रधानाचार्यों को इधर-उधर किया है। इस समय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण अभी कई दिन तबादलों का दौर चलेगा। उपनिदेशक मा. डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चूरू के 159, झुंझुनूं के 53 व सीकर जिले के 148 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले किए गए है। इन्हें 29 मई तक ज्वॉइन करना होगा। इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों को इन्हें तत्काल आदेश मिलने के बाद कार्यमुक्त करना होगा। इधर, निदेशालय ने प्रदेश में 1041 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण किए है, इससे चूरू जिले के 57 प्रधानाचार्य प्रभावित होंगे।

खबरें और भी हैं...