पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार चूरू आए मंत्री राठौड़ का कई जगह स्वागत, जुलूस भी निकाला

सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार चूरू आए मंत्री राठौड़ का कई जगह स्वागत, जुलूस भी निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दारिया एनकाउंटर में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार रविवार को चूरू पहुंचे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ काे जुलूस के साथ लाया गया, पूरे शहर में अभिनंदन किया गया। सभा में उन्होंने विरोधियों पर खुलकर कटाक्ष किए। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखकर विरोधियों को नसीहत भी दे डाली।

जगह-जगह तोरणद्वार पर मिठाई बांटी व आतिशबाजी कर मंत्री राठौड़ को माला पहनाई गई। राठौड़ के स्वागत के कारण शहर के मुख्य रास्ते शाम को करीब साढ़े तीन घंटे तक थम से गए। जगह-जगह पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले करीब 5 बजे मंत्री राठौड़ का काफिला चूरू सीमा पहुंचा। डीटीओ ऑफिस से भाजपा युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल, नगर परिषद के पार्षदों ने उनका जोशीला नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया। यहां से राठौड़ खुले वाहन में चले। कलेक्ट्रेट पहुंचने तक हालात ये हो गए कि उन्हें वाहन से उतरना पड़ा। जगह-जगह बने तोरणद्वार माला पहनाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। विभिन्न संगठनों, समाज के लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कर्मचारियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मंत्री राठौड़ का स्वागत सत्कार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

चूरू. ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ का पुष्प वर्षा से स्वागत करते शहर के लोग।

सुभाष चौक में बोले-किराए के लोगों के साथ सभाएं कर रहे हैं कुछ लोग

रात करीब साढ़े आठ बजे सुभाष चौक पर हुई सभा में मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आपकी सेवा के लिए बेदाग होकर आपकी जमीन पर आया हूं। अब एक ही बात कहूंगा, कि अब चुनावी बेला आ रही है। कई तरह के चेहरे व नकाब उतरकर सामने आए हैं। लोग किराए के लोगों के साथ सभाएं कर रहे है, कई लोग मुंह में राम मुंह, बगल में छुरी तो कई लोग आस्तीन का सांप बनकर डसने का काम करने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाने साधा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के दो जांटी बालाजी मंदिर से लेकर सुभाष चौक पहुंचने में मुझे साढ़े पांच घंटे लगे है। जगह-जगह लोगों के स्वागत को देखकर मैं यह कह सकता हूं कि जिसके पास आप जैसे जांबाजों की फौज हो उसे मैदान में हराना आसान नहीं है। मुझे हर क्षेत्र में आप जैसे लोग खड़े मिले। शुरूआत में वे बोले कि कहां से शुरू करु, मुझे शब्द नहीं मिल रहे है। देश की सबसे बड़ी अदालत से ससम्मान बरी होकर आया हूं। अंत में उन्होंने एक गाने के बोल मैं तुम्हे चाहता हूं कितना...से भाषण का समापन किया। रतननगर में 21 तोरण द्वार बनाए : रतननगर. पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ के अभिनंदन को लेकर कस्बे की सीमा से ढाणी लालसिंहपुरा तक 21 तोरण द्वार बनाकर कस्बेवासियों ने अभिनंदन किया गया।

चूरू. राठौड़ के चूरू पहुंचने पर कलेक्ट्रेट के आगे नाचते लोग।

समर्थकों ने आतिशबाजी की और डीजे पर झूमे

मंत्री राठौड़ के काफिले में उनके पुत्र पराक्रमसिंह भी खुले वाहन में सवार थे। उनके साथ जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, वरिष्ठ नेता पदमसिंह राठौड़, सभापति विजय शर्मा, विक्रम कोटवाद, चंद्राराम गुरी, सीताराम लुगरिया, हेमसिंह शेखावत, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर खान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत, मोहनलाल गढ़वाल, विमला गढ़वाल, भजनलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। जयपुर रोड पर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में सत्तार खां चायल के नेतृत्व में नरेंद्र सिंह राठौड़, श्रीचंद कपूरिया, इदरीश मिस्त्री व सबीर एडवोकेट ने 21 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। नाई जागृति मंच के बैनर तले शीशराम हर्षवाल, धर्मस्तूप के आगे सुरेश सारस्वत, रामगढिया दरवाजा क्षेत्र में परशुराम युवा मंच के संदीप व बाबू पाटिल के नेतृत्व तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, पंकज गुप्ता, दौलत तंवर, नरेंद्र काछवाल, फतेहचंद सोती, गढ़ चौराहे पर कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील भाऊवाला सहित अनेक व्यापारियों, सामाजिक संगठनों व समाज के लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...