पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हस्ताक्षर अभियान में महिलाएं भी आगे आईं, बोली रेलवे को चलानी ही होगी ट्रेन

हस्ताक्षर अभियान में महिलाएं भी आगे आईं, बोली-रेलवे को चलानी ही होगी ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर ब्रॉडगेज ट्रैैक पर साढ़े पांच महीने से मात्र एक ही ट्रेन चल रही है। इसका समय शुरू से गलत होने के कारण यात्रीभार कम है। सीकर, फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ जाने वाले डेली यात्रियों का कहना है कि एक और ट्रेन सुबह शुरू कर दी जाए तो यात्रीभार चार से पांच गुना बढ़ जाएगा। सुबह यात्रीभार अधिक होने की पुष्टि रोडवेज व प्राइवेट बस संचालक कर चुके हंै। उनका कहना है कि सुबह-सुबह यात्रीभार अधिक होने के कारण चूरू-सीकर रूट पर सुबह 5 से 7 बजे तक करीब 20 से अधिक बसें चलती है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे सुबह ट्रेन शुरू कर दे तो सीकर-जयपुर जाने वाले यात्री रेल यात्रा करना अधिक पसंद करेंगे, क्योंकि रेल सफर बस की तुलना में सीकर जाने वाले हर यात्री के 70 रुपए तक की बचत करेगा। पूर्व स्टेशन अधीक्षक देबूराम मीणा से पूछताछ की तो उनका कहना है कि मीटर गेज के समय सुबह वाली प्रत्येक ट्रेन में डेढ़ हजार तक यात्रीभार हो जाता था।

भास्कर अभियान

चूरू-सीकर चलें एक और ट्रेन

5

चूरू. रेलवे स्टेशन पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करती महिला।

भास्कर के अभियान से जुड़े सामाजिक संगठन, बोले-अब जरूर चलेगी ट्रेन

भास्कर के चूरू-सीकर चलें एक और ट्रेन के अभियान में छात्र, सामाजिक संगठनों के अलावा ट्रेनों से आने वाले यात्री भी रूचि दिखा रहे है। बीकानेर ट्रेन से चूरू आई महिला प्रमिला ने कहा कि भास्कर का ये अभियान सराहनीय है। रेलवे को यात्रियों की मांग को देखते हुए जल्द ट्रेन चलाने की स्वीकृति जारी करनी चाहिए। रिटायर्ड सीटीआई रियाज अहमद ने कहा कि रेलवे चाहे तो फिलहाल चूरू में 6 खड़े रहने वाले डेमू से एक फेरा लगा सकता है। पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद सैनी ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को यात्रियों की चिंता नहीं है, वर्ना अब तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाता।

खबरें और भी हैं...