चूरू | कवि व साहित्यकार रामअवतार शर्मा साथी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में 22 मई को नगरश्री में शाम पांच बजे काव्य गोष्ठी होगी। हिंदी साहित्य संसद व साथी परिवार की ओर से होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद चिकित्सक व साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण शांडिल्य होंगे। अध्यक्षता प्राचार्य व साहित्यकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि बिसाऊ के शिक्षक व गजलकार मख्दूम बिसाऊवी होंगे।