पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीदासर में पेट्रोल पंप मुनीम से 15 लाख रुपए लूटकर भागे युवकों से अहमदाबाद में पुलिसवालों ने रकम छीनी

बीदासर में पेट्रोल पंप मुनीम से 15 लाख रुपए लूटकर भागे युवकों से अहमदाबाद में पुलिसवालों ने रकम छीनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब एक पखवाड़े पहले बीदासर में पेट्रोल पंप के मुनीम से 15 लाख रुपए लूट कर भागे दो आरोपियों से अहमदाबाद में एक चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड के दो जवानों ने रकम छीन ली और उन्हें घर जाने के लिए कुछ नकदी देकर भगा दिया। अहमदाबाद पुलिस के इन जवानों की इस करतूत का खुलासा लूट मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ में हुआ। इसके बाद चूरू पुलिस ने अहमदाबाद जाकर क्राइम ब्रांच के सहयोग से एक पुलिस कांस्टेबल व दो होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीनी गई रकम बरामद कर ली।

एसपी राहुल बारहट ने बताया कि बीदासर के नेकनगर के महेंद्र पुत्र मेघाराम जाट व छापर के जोगलिया का नरेश उर्फ नरिया पुत्र गणपतराम जाट ने सात मई को बीदासर में पैट्रोल पंप पर काम करने वाले मुनीम महेंद्र कुमार व उसके बेटे की आंखों में मिर्च डालकर 15 रुपए लूट लिए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी जयपुर होते हुए मुंबई चले गए। मुंबई से 10 मई को बस से अहमदाबाद लौट रहे थे। इस दौरान अहमदाबाद में शास्त्री ब्रिज चैक पोस्ट पर बस की जांच में दोनों आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गए। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल गोविंद मोरी पुत्र मोती रब्बारी तथा होमगार्ड जवान हितेश पटनी पुत्र बचू भाई व घनश्याम पुत्र कालीदा श्रीमाड़ी ने दोनों को बस से नीचे उतार लिया और पूछताछ की। बैग में रखी रकम के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर तीनों ने दोनों युवकों से बैग छीन लिया और उन्हें भगा दिया। इन्हें घर जाने के लिए 30-35 हजार रुपए जरूर दिए। चूरू पुलिस ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहयोग से कांस्टेबल व दोनों होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर रविवार को चूरू ले अाई। इनके पास से नौ लाख तीन हजार 420 रुपए बरामद किए गए हैं। शेष रकम के बारे में अभी पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

मुनीम से लूट के आरोपी युवक।

पहला मामला, जिसमें लुटेरों को पुलिस वालों ने लूटा

गोविंद भाई, कांस्टेबल उम्र 27 साल, नरोला थाने के शात्री ब्रिज चौक पोस्ट पर पदस्थापित है।

लूट के आरोपियों से पूछताछ पर चौंकी चूरू पुलिस

17 मई को लूट के मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों से जब लूट की रकम के बारे में पूछताछ की तो जो उन्होंने बताया उसे सुनकर पुलिस के अधिकारी चौंक गए। आरोपियों ने बताया था कि उनसे अहमदाबाद में पुलिस वालों ने रकम छीन ली। बीदासर एसएचओ ईश्वरानंद को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब आरोपी अपनी बात पर अड़े रहे तो उसने एसपी को सूचना दी। तब एसपी ने बीदासर एसएचओ, रतनगढ़ एसएचओ राणीदान के नेतृत्व में टीम आरोपियों के साथ अहमदाबाद भेजी। वहां अपराध शाखा की मदद से मामले की पुष्टि होने पर कांस्टेबल व दो होमगार्ड जवानों को पकड़ लिया। इनमें गोविंद भाई पुत्र मोती भाई रब्बारी निवासी पुलिस लाइन अहमदाबाद, हितेश बचू भाई पटनी पुत्र बचू भाई निवासी भीखा भाई की चाल शाहबाड़ी नारोल व घनश्याम पुत्र कालीदा श्रीमाड़ी निवासी होमनगरी नारोल शामिल हैं।

घनश्याम, होमगार्ड

उम्र 30 साल, नरोला थाने में पदस्थापित। शास्त्री ब्रिज चैक पोस्ट पर ड्यूटी है।

हितेश भाई, होमगार्ड

उम्र 32 साल, नरोला थाने में पदस्थापित। फिलहाल चैक पोस्ट पर डयूटी थी।

खबरें और भी हैं...