श्रम विभाग के चैक आज वितरित
चूरू. श्रम कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को नगरपरिषद में विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने वाले लाभार्थियों को चैक वितरित किए जाएंगे। श्रम कल्याण अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद राठौड़ छात्रवृत्ति सहित अनेक विभाग की योजनाओं के चैक देंगे।