जल मित्र अभियान के तहत रविवार को सक्सेस पाइंट में दर्जनों युवाओं ने जल संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर भास्कर जल मित्र देवेंद्र जोशी युवाओं को जल संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हम अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में थोड़ी सी समझदारी रखकर बहुत सा पानी व्यर्थ बहने से रोक सकते है। उन्होंने युवाओं ने अपने आसपास के क्षेत्र में लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करने, लीकेज से व्यर्थ बहते पानी को रोकने के लिए प्रयास करने, नलों से व्यर्थ टपकते पानी को रोकने, घरों में रोजमर्रा के कार्यों में आवश्यकतानुसार ही पानी का उपयोग करने, इस मौके पर भारती गहलोत, पायल भार्गव, मीनाक्षी शर्मा, उर्वशी सिंह, चंद्रकला सोनी, प्रियंका सैनी, मधु वर्मा, कृष्णा चौधरी, रजनीश, चंदन, बृजदीपक, विनोद स्वामी, सलीम, जावेद और रुकसाना आदि सहित दर्जनों युवाओं ने जल संरक्षण की शपथ ली।
चूरू. जल मित्र अभियान के तहत सक्सेस प्वॉइंट में जल बचाने की शपथ लेते युवा।
जल मित्र की शिकायत के बाद सही करवाया पुराना लीकेज
चूरू. राजकीय पशु चिकित्सालय व नाथजी की छतरी के पास पिछले कई दिनों से जलदाय विभाग की लाइन में बने लीकेज से पानी व्यर्थ बह रहा था। भास्कर के जल मित्र विनोद राठी ने बताया कि पशु चिकित्सालय व नाथजी की छतरी के पास पिछले कई दिनों से जलदाय विभाग की पेयजल लाइन से पानी व्यर्थ बह रहा था। उन्होंने शिकायत की तो कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से करीब सात से आठ फीट गहरा खड्ढा खोदकर लीकेज सही किया गया। भास्कर जल मित्र राठी ने बताया कि लीकेज को सही करवाने में कार्तिक शर्मा ने भी सहयोग किया।
चूरू. लीकेज सही करतेे मजदूर।