- Hindi News
- National
- शांति एडुवर्सिटी कोचिंग में एलडीसी भर्ती को लेकर सेमिनार, बताए सफलता के टिप्स
शांति एडुवर्सिटी कोचिंग में एलडीसी भर्ती को लेकर सेमिनार, बताए सफलता के टिप्स
चूरू | धर्मस्तूप के पास स्थित शांति एडुवर्सिटी कोचिंग क्लासेज में रविवार को एलडीसी व महिला सुपरवाइजन के लिए निशुल्क सेमिनार हुई। संस्था निदेशक डॉ. रविकांत शर्मा व देवेंद्र जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बाद में देवेंद्र जोशी ने जीके व प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े टिप्स बताते हुए कहा कि किस प्रकार से जीके के डाटा को समझा जा सकता है। इंग्लिश में दिनेश सैनी ने अंग्रेजी भाषा को किस प्रकार से आसानी से समझा जा सकता है के बारे में बताया। मैथ्स व रिजनिंग में अजय तंवर ने मैथ्स के बारे में बताया। अनामिका शर्मा ने सामान्य विज्ञान की जानकारी दी।