गांव श्योदानपुरा के सामुदायिक भवन में रविवार को चौधरी कुंभाराम आर्य के नए बनने वाले स्मारक का शिलान्यास पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा ने किया।
रणजीत सातड़ा ने कहा की चौधरी कुंभाराम आर्य किसानों के सच्चे मसीहा और हितैषी थे। उन्होंने जीवनभर किसानों के हित मे कार्य किया और किसानों को जमीन का मालिक बनाया। स्मारक का निर्माण करवाने वाले गांव लाखाऊ के समाजसेवी अमरचंद पूनिया का सप|ीक अभिनंदन किया गया। स्मारक पर चौधरी कुंभाराम आर्य की संगमरमर की छह फीट की आदमकद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता हुसेन सैय्यद , पूर्व प्रधान अमीलाल कस्वा, समाजसेवी महावीर नेहरा, रामचंद्र शर्मा, प्रह्लाद सिंह कासनिया व डूंगरराम शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पदमाराम कालेर, प्रेमराज गेट, श्योदानराम गेट, देवकरण गेट, रामकरण पूनिया, नोपाराम, रणवीर पूनिया, जलेसिंह, भींवाराम, देवकरण बेरवाल, जसवीर कस्वा सहित महिला और पुरुष मौजूद थे।
चूरू. गाँंव श्योदानपुरा में कुंभाराम आर्य के स्मारक की नींव रखते अतिथि।