पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार बेटियों को मिली स्कूटी और चेक

चार बेटियों को मिली स्कूटी और चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. छात्राओं को स्कूटी वितरित करते मंत्री राजेंद्र राठौड़।

चूरू | पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को नगर परिषद परिसर में हुए समारोह में आर्थिक पिछड़ा वर्ग की सामान्य वर्ग की 4 मेधावी छात्राओं निशुल्क स्कूटी एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। जिले में अब तक 21 छात्राओं का स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। छात्रा परविंद्र कौर, किरण मेघवाल, सोनू कुमारी, पूजा कुमारी को स्कूटी व एक लाख के चेक वितरित किए गए। छात्रा पूजा व रमजाना बानो काे क्रमश : 40-40 हजार रुपए के चेक दिए गए। चेक की राशि संबंधित के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है। इस मौके पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा नेता विक्रमसिंह कोटवाद, सभापति विजय शर्मा, पूर्व सभापति रमाकांत ओझा, उप सभापति अनवर थीम, सीताराम लुगरिया, मोहनलाल गढ़वाल,डीईओ मा. पितरामसिंह काला व एडीईओ सांवरमल गहनोलिया, रवींद्रसिंह, सुभाष कुल्हरि आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...