पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16.5 लाख से बनने वाली गंदे पानी की डिग्गी की चारदीवारी का मंत्री ने किया शिलान्यास

16.5 लाख से बनने वाली गंदे पानी की डिग्गी की चारदीवारी का मंत्री ने किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार शाम को चांदनी चौक में गंदे पानी की डिग्गी की चारदीवारी का शिलान्यास किया। इसका निर्माण 16.5 लाख की लागत से होगा। वर्कआर्डर व टेंडर जारी हो गए है।

इससे पहले चांदनी चौक में शिलान्यास समारोह को संबोधित करते मंत्री राठौड़ ने कहा कि चारदीवारी के बाद कई चरणों में यहां गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यहां पार्क बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक दिन आप याद करोगे , जब कोई बड़ी मीटिंग यहां पार्क में होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति विजय शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी, उप सभापति अनवर थीम, आयुक्त भंवरलाल सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, सागरमल कानखेड़िया, पार्षद शमशेर बानो, अलीशेर लुहार, मनोनीत पार्षद घनश्याम मौजूद थे।

चूरू. शिलान्यास समारोह में बोलते पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़।

साहस है तो पार्षद का चुनाव जीत कर बताओ

चांदनी चौक में गंदे पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जोशी को पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि साहस है तो पार्षद का चुनाव लड़कर दिखा दो। इस दौरान देवेंद्र जोशी ने उन्हें बराबर जवाब दिए। इस पर राठौड़ बोले उन्हें बात नहीं करनी है। इस बातचीत का वीडियो बना वायरल कर दिया।

खबरें और भी हैं...