श्रीराम मंदिर में हो रही भागवत कथा में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने पानी बचाने और उसका दुरुपयोग नहीं करने की शपथ ली। महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी ने दैनिक भास्कर के जल मित्र अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, लेकिन इसे बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब पानी बचाने और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि वे खुद भी पानी बचाने को लेकर सजग रहेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। जहां भी पानी का दुरुपयोग होगा, उसे रोकने में अहम भूमिका निभाएंगे।
भागवत से होगी परमात्मा की प्राप्ति : करूणागिरि
साध्वी करूणागिरि ने कहा कि भगवान की प्राप्ति भागवत सुनने होगी। भगवान श्रीकृष्ण ही साक्षात ब्रह्म है, जिन्हें केवल उनकी कृपा से ही प्राप्त किया जा सकता है। स्वयं साध्य प्रयास से न तो उसके स्वरूप को जाना जा सकता है और न ही उन्हें प्राप्त किया जा सकता है। साध्वी राम मंदिर में सोमवार को भागवत कथा के छठे दिन प्रवचन कर रही थी। यदि परम सुख पाना चाहते है तो हमें देहात्म बुद्धि का त्याग करके शुद्ध-बुद्ध आत्मा समझना होगा और आत्मा ही परमात्मा का अंश है। कथा में आज महारास, अक्रूरजी की ब्रजयात्रा, उद्धव-गोपी संवाद, कंस वध, जरासंध युद्ध, रूकमणी विवाह आदि प्रसंगों का जिक्र किया गया। इस दौरान रूकमणी विवाह की झांकी सजाई गई। इससे पहले मुख्य यजमान देवकीनंदन शर्मा ने सप|ीक व्यासपीठ की पूजा की।
गोशाला के लिए 1.75 लाख की घोषणा
सरदारशहर निवासी एवं कोलकाता प्रवासी विजय कुमार नाहटा ने अपने पिता की स्मृति में हरि राधा माधव कामधेनु ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशाला में बेसहारा गायों के लिए टिनशेड बनाने के लिए 1.75 लाख रुपण देने की घोषणा की।
श्रीराम मंदिर में हो रही कथा के दौरान महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी ने दिलवाई शपथ
चूरू. श्रीराम मंदिर में पानी बचाओ अभियान के तहत शपथ लेती महिलाएं।
चूरू. भागवत कथा में व्यासपीठ की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
भास्कर संवाददाता | चूरू