चूरू | युवा खेल विकास प्राधिकरण की ओर से प्रथम राष्ट्रीय फुटबॉल चैँपियनशिप राजस्थान की टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम मे सिंघानिया एकेडमी के छात्र रहूफ, सचिन, सौरभ, नौशाद, ऋषिराज, आदित्य एवं सतपाल ने भाग लिया। ये खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक अजीत राठी के नेतृत्व में गोवा के पणजी में 17 से 19 मई तक हुई प्रतियोगिता में भाग लेने गए हुए थे। राजस्थान टीम ने पहले मैच में सिक्किम, क्वार्टर फाइनल में केरल को फाइनल में मध्यप्रदेश को 1-0 से हरा दिया।