पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा सुबह रेस्टहाउस में हुआ। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष रामनिवास सहारण ने की। ्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष रेहाना रियाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रियाजत खान, कांग्रेस नेता रणजीत सातड़ा, पूर्व प्रत्याशी हुसैन सैयद, मुश्ताक खान, आरिफ जंगशेर व रामेश्वर मौजूद थे।

रतनगढ़ | जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखा तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गांधी को याद किया। नगर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सहयोग से हुए कार्यक्रम में प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा, पीसीसी सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया, कल्याणसिंह शेखावत, नगर अध्यक्ष अरविंद चाकलान, देहात अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, हरिप्रकाश इंदौरिया, रतनलाल मेघवाल, महेशचंद्र पुरोहित, भंवरलाल जसैल, सज्जनकुमार बाटड़, महावीरसिंह राठौड़, एसआर कटेवा, निरंजन ताम्रायत, सुखाराम कड़ेला, ओमप्रकाश, देवीसिंह राजपुरोहित, बृजेश गहलोत, मुखत्यार खान, प्रहलादसिंह, रामेश्वरलाल बांगड़वा, चंपालाल भाटी, लियाकत अली, ललित लुहार आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में कांग्रेस युवा नेता निखिल इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए। इस मौके पर पीएमओ डाॅ. राजेंद्र गौड़, फारूक तगाला, जगदीश सोनी, कयूम गोरी, सूरज शर्मा, आदिल लीलगर, नदीम चेजारा, गौरीशंकर सोनी, अजय जांगिड़, रमेश मोयल, दिलीप महर्षि, अमित चौमाल, लियाकत नोसाद आदि उपस्थित थे।

सरदारशहर | विधायक निवास पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर विधायक पं. भंवरलाल शर्मा ने कहा कि देश को कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन थी। उन्हीं की बदौलत आज देश का प्रत्येक नागरिक कंप्यूटर से जुड़ा है तथा प्रगति कर रहा है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल शर्मा, मोहलाल चौधरी, रामकुमार मेघवाल, राजकरण चौधरी, ईशर डूडी, इंद्राज सारण, सीताराम चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शर्मा, महावीर माली, रावतमल जांगिड़, पार्षद मदनसिंह, शेरमोहम्मद, तेजसिंह जांगिड़, विकास सोनी आदि उपस्थित थे।

पुण्यतिथि

चूरू में वक्ता बोले- महिला आरक्षण का प्रावधान व नेशनल हाईवे प्राधिकरण का गठन पूर्व पीएम राजीव गांधी की दूरदृष्टि से हुआ

रतनगढ़. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसजन।

सरदारशहर. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प् अर्पित करते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...