चूरू | इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) दिल्ली के अध्ययन केंद्र 23136 राजकीय लोहिया कॉलेज के जुलाई 2018 सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। प्रमाण-पत्र, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर आदि विभिन्न रोजगारमुखी कार्यक्रमों ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। सरकार पिछड़े वर्गाें को शिक्षा में पूर्ण रूप से जोड़ने के लिए जुलाई 2018 सत्र में भी एसएसी एवं एसटी वर्ग के सभी छात्र/छात्राओं एवं युवाओं को स्नातकोत्तर कक्षाओं को छोड़कर सभी में प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। इच्छुक एससी एवं एसटी वर्ग के छात्र/छात्राएं इग्नू के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस बार आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों से पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2018 है।