पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चूरू में 67 लाख की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भींवराव आंबेडकर की जयंती पर जिले में एक ही दिन 8 आंबेडकर भवन के शिलान्यास किए। ये करोड़ों की लागत से बनेंगे। चूरू में 67 लाख की लागत से आंबेडकर भवन बनेगा। चूरू के अलावा सादुलपुर, तारानगर, रतनगढ़, सरदारशहर, बीदासर, सुजानगढ़ व राजलदेसर में आंबेडकर भवन के शिलान्यास हुए। इस दिन कलेक्ट्रेट सर्किल का भी आंबेडकर सर्किल के नाम से पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट के पास हुए मुख्य समारोह में बोलते हुए मंत्री राठौड़ ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर पहली बार राज्य में 191 स्थानीय निकाय क्षेत्रों में अंबेडकर भवन का शिलान्यास होना गौरव की बात है। कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता, एसपी राहुल बारहट, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने संबोधित किया। एसडीएम श्वेता कोचर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नरेश बारोठिया, उप सभापति अनवर थीम, विक्रमसिंह कोटवाद, बसंत शर्मा, आयुक्त भंवरलाल सोनी, अंबेडकर आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष बजरंगलाल मीणा, सांवरमल गहनोलिया आदि उपस्थित थे। समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री ने शुक्रवार को 85 रक्त दानदाताओं ने रक्त दान करने पर आयोजक विक्रम गहनोलिया, सुनील मेघवाल, सुनील झारिया को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। राठौड़ ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पुष्प वर्षा भी की।

डॉ. अम्बेडकर भवन का शिलान्यास- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर 67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डॉ. अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने इसकी चारदीवारी के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृति की जानकारी दी। उन्होंने कबीर पाठशाला को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। वाल्मिकी समाज के 150 लोगों को सफाईकर्मी के पद पर शीघ्र नियुक्तियां दी जायेगी।

सरदारशहर | वार्ड एक व दो के बीच नगर पालिका की ओर से 50 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास सांसद राहुल कस्वा ने किया। पूर्व विधायक अशोक पींचा, नपा अध्यक्ष सुषमा पींचा, शिवचंद सहू, सहीराम गोधा, वार्ड पार्षद भंवरलाल उपस्थित हुए।

सरदारशहर. भवन का शिलान्यास करते सांसद।

सभी तहसील मुख्यालयों पर रखी भवन की नींव

चूरू. जिले के अलावा शहर में शनिवार को आंबेडकर जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। राजकीय लॉ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसके सैनी की अध्यक्षता में आंबेडकर एवं भारतीय संविधान, नई चुनौतियां पर परिचर्चा हुई। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, आदूराम न्यौल, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार अहमद खान मौजूद थे।

राजलदेसर. देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने वार्ड 13 में 48 लाख की लागत से बनने जा रहे अंबेडकर भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान अंबेडकर जयंती पर हुए समारोह को मंत्री ने संबोधित किया। समारोह के दौरान दस्सूसर राउप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने व राजलदेसर स्कूल नं. 3 में शिक्षकों की कमी पूर्ति की मांग पर मंत्री रिणवा ने स्कूल क्रमोन्नत व शिक्षक लगाने का आश्वासन दिया। वार्ड 13 में स्थित गंगामाता मंदिर व गोगामेड़ी जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा भी की।

रतनगढ़. नगरपालिका के जरिए बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार को वार्ड 31 में गुंसाईधोरा के पास हुआ। 50 लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने किया। इस मौके पर रिणवा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान का गौरव है और आज उन्हीं की बदौलत राष्ट्र में प्रत्येक जाति, समाज व धर्म के व्यक्ति आजादी से सांस ले रहा है। पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने अंबेडकर भवन के निर्माण की रूपरेखा के बारे में बताया। ईओ नूरमोहम्मद खान व पार्षद सुरेश कम्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

उदासर. रैली निकालती चीता सेना कार्याकर्ता।

जिलेभर में जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम हुए

रतनगढ़. डाॅ. भीमराम अंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में शनिवार शाम रामचंद्र पार्क से शोभायात्रा निकली। मुख्य मार्गों से होती हुई अम्बेडकर नगर स्थित सांसी धोरा पहुंची, जहां पर जयंती समारोह का आयोजन हुआ।

शोभायात्रा का देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा ने अलग-अलग जगह पर स्वागत किया। गुलाबचंद सांसी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजदर्शन बौद्ध महासंघ, विशिष्ट अतिथि अब्दुल लतीफ, वंदना सौलंकी, आनंदमल चौहान, सवाईसिंह, राकेश कुमार बेड़ावत, रतिराम अडवानी तथा मुख्य वक्ता रवि बोरकर थे। इस मौके पर वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इधर,जिला कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में मनाई गई। प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा व पीसीसी रमेशचंद्र इंदौरिया व कल्याणसिंह शेखावत, हरिप्रकाश इंदौरिया, इंद्रराज खीचड़, राजेंद्र बबेरवाल, सुरेंद्रसिंह बीका आदि ने संबोधित किया। इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में आदर्श विद्या मंदिर में मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य मोहम्मद अनवर कुरैशी थे। गांव रघुनाथपुरा के सामुदायिक भवन में सोहनलाल महला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि भागीरथ ऐचरा, मंजूदेवी, सुमनदेवी ऐचरा, संतोषदेवी, उषादेवी, छोटूदेवी थी। भाजपा व अग्रिम संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापति भवन में जयंती मनाई गई। बाबा साहेब श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से शुरू हुए कार्यक्रम में बीकानेर संभाग विस्तारक प्रभारी सुनील व्यास, विधानसभा विस्तारक प्रभारी अमित पंचारिया, पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, भाजपा नेता भवानीशंकर महर्षि, नगर भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सीमार ने संबोधित किया।

सरदारशहर/उदासर. ताल मैदान में स्थित प्रजापति धर्मशाला में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 470 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर को पूर्व विधायक अशोक पींचा, डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूंड, प्रधान सत्यरायण सारण, चीता सेना प्रदेश प्रमुख ओमकार बाली ने विचार व्यक्त किए। शिविर के बाद ताल मैदान में चीता सेना की रैली मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पंहुची, जहां सभा हुई। सभा को शिवचंद साहू, राकेश तूनवाल, प्रभाकर चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। सरदारशहर विधायक शर्मा के निवास पर विधायक पं. भंवरलाल शर्मा ने बाबा साहब की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। जयंती उपलक्ष में किसान मजदूर भवन में अखिल भारतीय किसान सभा व एसएफआई के कार्यकर्ताओं के हुए कार्यक्रम में किसान सभा के जीवणराम मेघवाल की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी, रामकृष्ण छींपा आदि उपस्थित थे। रातूसर स्वामी विवेकानंद स्कूल में संस्था प्रधान डालचंद सिंवर की अध्यक्षता में रामनिवास, शंकरलाल, उमेश, बाबूलाल आदि तथा रूपलीसर में अंबेडकर जयंती मनाई गई। सामाजिक समरसता मंच चूरू की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। आरएसएस के प्रचारक निंबाराम, एसडीएम मूलचंद लूणिया, सत्यनारायण ने विचार रखे।

रतनगढ़. कार्यक्रम में पूजा-अर्चना करते देवस्थान मंत्री रिणवा।

खबरें और भी हैं...