पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अभिज्ञा को गोल्ड मैडल

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अभिज्ञा को गोल्ड मैडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में 14 व 15 अप्रैल को हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सरदारशहर के गांव कानड़वास की मात्र आठ वर्षीय अभिज्ञा चौधरी ने सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मैडल पर कब्जा किया है। गोल्ड मैडल जीतकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने स्व. मोहनराम की बेटी अभिज्ञा का माला पहनाकर स्वागत किया। दादा-दादी उदराम सारण व शांति देवी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मां सरिता सारण राउमावि सवाई बड़ी में प्राध्यापक है। अब 24 और 25 मई को नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2018 में भारत की तरफ से खेलेगी।

खबरें और भी हैं...