सैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
चूरू | भाईजी चौक स्थित सैन समाज की ओर से शुक्रवार शाम को प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रिटायर लोगों का शाल ओढ़ाकर, श्रीफल व सैन महाराज की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष प्रकाशचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उमेशचंद्र चौहान, दिनेश गहलोत, सुरेश रक्षक, ओमप्रकाश तंवर आदि मौजूद थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए।