एपीपी सॉफ्टवेयर शुरू, टीम को प्रशिक्षण दिया
चूरू | जिले की आदर्श पीएचसी दाऊदसर में वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ऐप सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया गया। उक्त सर्वे में सभी परिवारों की स्वास्थ्य पुस्तिका तैयार की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में यूनिवर्सल स्क्रीनिंग ऑफ कमीशन एसीडीएस कार्यक्रम का संचालन एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान के चार जिले (जोधपुर, बीकानेर, बारां, चूरू) शामिल किए गए है। इसमें जिले के 105 उप स्वास्थ्य केंद्र चयनित है। सर्वे के लिए जिले के आदर्श पीएचसी दाऊदसर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश व उप स्वास्थ्य केंद्र गौरीसर की एएनएम रेणु महला एवं सीएमएचओ कार्यालय के डाटा मैनेजर मोहम्मद शरीफ को ऐप से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया।