डीसीटीसी में सबसे कम फीस में कोर्स शुरू, पहला बैच 20 से
चूरू | राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल स्थित सरकार के उपक्रम डीसीटीसी (डिस्ट्रिक्ट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र) में ग्रीष्मकालीन अवकाश में सबसे कम फीस में कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्सेज में बेसिक व टेली के कोर्स के लिए केवल 550 रुपए फीस है। नया बैच 20 अप्रैल को शुरू होगा। बता दें कि आजकल लगभग सभी सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में इन कोर्सों को अनिवार्य कर दिया है और सरकारी कर्मचारियों को इसकी फीस का पुनर्भरण भी किया जाता है। राजकीय बागला उमावि स्थित डीसीटीसी में अवकाश दौरान अध्यापकों द्वारा सायंकालीन बैच 20 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है, जिनमें कोर्स के साथ-साथ पे मैनेजर, शाला दर्पण, एसएसओ, आईएफएमएस आदि का आधारभूत ज्ञान भी साथ दिया जाएगा।