वेतन विसंगति काे लेकर मंत्री से मिले डॉक्टर
जिलेभर के डॉक्टर एसीएमएचओ डॉ. सुनील जांदू के नेतृत्व में सातवें वेतन आयोग में हो रही वेतन विसंगति को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ से मिले।
मंत्री को 2015 और 16 में ज्वाइन करने वाले नवनियुक्त चिकित्सक को सातवें वेतन आयोग में फिक्सेशन से हो रहे नुकसान से मंत्री को अवगत करावाया। मंत्री ने समस्या का निवारण करने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. इदरीस, डॉ. साजिद,डॉ.सुनील, डॉ. इरफान, डॉ. गोविंद व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।