95 शिकायतों में से 24 का हुआ समाधान, 71 का जल्द निस्तारण
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए शहर के एईएन सिटी कार्यालय परिसर में शिविर लगाया। बिजली पोल, मीटर बदलने, तार खींचने, ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली बिलों में संशोधन करने सहित कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, डिस्कॉम बीकानेर चीफ इंजीनियर प्रेमजीत धोबी, एसई सुभाष विश्नोई मुख्य रूप से मौजूद थे।
एईएन सिटी मनोज गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान 95 शिकायतें आई, जिनमें से 24 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 71 शेष प्रकरणों का निस्तारण आगामी 30 दिन में किया जाएगा। इससे पहले ग्रामीण विकास मंत्री राठौड़ ने शिविर का उद्घाटन किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला ने की। इस मौके पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सभापति विजय शर्मा, उप सभापति अनवर थीम, पूर्व सभापति रमाकांत औझा, विक्रम सिंह अादि मौजूद थे।