पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • खुदरा व थोक व्यापारियों के बीच विवाद, मंडी बंद रही

खुदरा व थोक व्यापारियों के बीच विवाद, मंडी बंद रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | फल व सब्जी मंडी के थोक व खुदरा व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर शनिवार को सब्जी मंडी बंद रही। फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुंशी पंवार ने बताया कि कमीशन छह प्रतिशत व मजदूरी टैक्स कम करके मिलना चाहिए। इसके अलावा दस अन्य विषयों के लेकर खुदरा व थोक व्यापारियों के बीच विवाद था। इस वजह से शनिवार को मंडी बंद रही। यूनियन के अध्यक्ष मो. मुंशी पंवार, केदारमल भाभड़ा, हरीश रावतानी, जीवण जाट, भीखमचंद शर्मा व सलीम रैयान सहित अनेक व्यापारियों के बीच आपसी बातचीत हुई। वार्ता के बाद सभी ने एक दूसरे पर भरोसा जताते हुए आपसी विवाद को समझौते से सुलझा लिया।

खबरें और भी हैं...