पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दुष्कर्म पीड़िता की मां ने डीएसपी पर लगाया 70 हजार लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने डीएसपी पर लगाया 70 हजार लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला थाने में 17 मार्च को वार्ड 22 की एक 25 वर्षीय विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की मां ने जांच अधिकारी डीएसपी पर 70 हजार रुपए लेकर एक आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया है। वार्ड पीड़िता की मां ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि आरोपी चिड़ावा निवासी अरुण नायक और झुंझुनूं निवासी नितिन नायक रिश्तेदारी के चलते एक दिन उसके घर आए। वह घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गए। इस बारे में महिला थाने में दोनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की जांच कर रहे डीएसपी हुकूमसिंह ने महिला थाने के एएसआई महावीरसिंह बीका व टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए झुंझुनूं व चिड़ावा भेजा। एएसआई ने आरोपी नितिन को झुंझुनूं में पकड़ लिया और चूरू लाकर डीएसपी को सौंप दिया। लेकिन डीएसपी ने 70 हजार रुपए लेकर आरोपी को छोड़ दिया। इसके दूसरे दिन मुख्य आरोपी अरुण नायक खुद डीएसपी के सामने पेश हो गया, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ज्ञापन में लिखा गया कि रुपए लेकर एक आरोपी को छोड़े जाने से उनका जांच अधिकारी पर से विश्वास उठ गया है। इधर इस संबंध में डीएसपी हुकूमसिंह का कहना है कि उनका जमीर बिकाऊ नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी की अपराध में संलग्नता को लेकर जांच की जा रही है। रुपए लेकर आरोपी को छोड़े जाने की बात बेबुनियाद है।

खबरें और भी हैं...